जोधपुर.
स्वामी रामदेव महाराज सोमवार को मुबंई से दोपहर 12.45 बजे वायुयान से आएंगे। यहां पहुंचने पर उनके प्रशंसक उनका स्वागत करेंगे। बाद में हवाई अड्डे से उन्हें जुलूस के रुप में शिकारगढ़ चौराहा स्थित विक्टोरिया पार्क तक ले जाया जाएगा। यहां स्वामी रामदेव का नागरिक अभिनंदन होगा।
स्वामी रामदेव की योग साधना दिनों दिन विख्यात हो रही है। योग साधना के बल पर उन्होनें स्वस्थ जीवन के रहस्य बताएं हैं। स्वामी रामदेव नागरिक अभिनंदन समिति के संयोजक केके पित्ती ने बताया कि स्वामी रामदेव की विश्व स्तरीय पहचान व दिव्य सोच का सम्मान करने के लिए शहरवासी उनका अभिनंदन करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्वामी रामदेव निरोग विश्व की दिशा में योग का महत्व, प्राणायाम एवं आयुर्वेद विषय पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा चलाए जा रहे मानवता सेवा अभियान पर प्रवचन देंगे। पित्ती ने बताया कि स्वामीजी के आगमन की तैयारियों पूरी कर ली गई है। हवाई अड्डे से विक्टोरिया पार्क तक के समूचे मार्ग को सजाया गया है। विक्टोरिया पार्क को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है।