bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

बिजली कटौती आज से

जोधपुर. राज्य की गैस आधारित बिजली इकाइयों को ईंधन कम मिलने और गिरल, सूरतगढ़ ताप बिजलीघर में खराबी की वजह से रविवार को बिजली संकट और गहरा गया। प्रदेश में करीब दो करोड़ यूनिट बिजली की कमी हो गई है। जोधपुर डिस्कॉम ने सोमवार से शहरी क्षेत्रों व उद्योगों में कटौती की घोषणा की है। शहरों में 3 घंटे और बड़े उद्योगों में 12 घंटे कटौती की जाएगी।

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉपरेरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) के मुंबई हाई से उत्तरी ग्रिड और राजस्थान के अंता व रामगढ़ गैस पावर प्लांट को गैस आपूर्ति कम होने से बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। गैस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) अब गुजरात से गैस की आपूर्ति करने की कोशिश कर रहा है। उत्तरी ग्रिड से भी पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है।

ओएनजीसी ने पाइपलाइन के रखरखाव के कारण मुंबई हाई स्थित एक प्लेटफार्म से बिजली कंपनियों को गैस आपूर्ति बंद की है। इससे उत्तरी ग्रिड में बिजली संकट गहरा गया है। इसका सीधा असर राजस्थान, दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों पर पड़ा है। गेल के सीएमडी यू.डी.चौबे ने बताया कि 25 जनवरी तक मुंबई हाई से ओएनजीसी गैस आपूर्ति कम करेगा, इसलिए गुजरात के दो फील्ड से गैस की आपूर्ति की जा रही है।

उधर, सूरतगढ़, सिंगरोली और गिरल यूनिटों में आई खराबी अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी है। जोधपुर डिस्कॉम के सीएमडी बी.सी.माथुर ने बताया कि कृषि कुओं को दी जाने वाली बिजली पर कटौती का कोई असर नहीं होगा। किसानों को रोजाना साढ़े छह घंटे बिजली सप्लाई जारी रहेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: