जोधपुर.
पॉप स्टार मेडोना रविवार को जोधपुर से उदयपुर के लिए रवाना हो गई । अपने एक बेटे को गोद लेने पर हुई उलझन और तनाव दूर करने के लिए मेडोना अपने तीन बच्चों और पति के साथ नव वर्ष मनाने जोधपुर आई थीं।
मेडोना ने शनिवार रात उम्मेद भवन पैलेस में पूर्व नरेश गजसिंह के साथ शाही डिनर लिया। इस अवसर पर वह लोक कलाकारों के साथ जमकर थिरकीं और घूमर नृत्य किया। रविवार को दिन में करीब 11:30 बजे उन्हें परंपरागत तरीके से विदाई दी गई।
यहां से मेडोना फिर मारवाड़ आने का वादा कर उम्मेद भवन से रवाना हुईं। उसे लेने चार्टर प्लेन सुबह नौ बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गया था। उसके बच्चों की आया भी सामान लेकर दस बजे ही पहुंच गई थीं।
मेडोना, अपने पति गायरिची और तीन बच्चों के साथ दोपहर करीब 12 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचीं। मेडोना अपने बच्चों को नए साल का तोहफा देने के लिए 31 दिसंबर को जोधपुर आई और लूणी के निकट खांडी विलेज स्थित सफारी कैम्प में नए साल का जश्न मनाया था।