HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

लोडिंग टेम्पो पलटा, महिला का हाथ कटकर अलग

उदयपुर. हाथीपोल क्षेत्र में झरिया मार्ग पर रविवार को लोडिंग टेम्पो पलटने से महिला श्रमिक उसके नीचे दब गई। गंभीर घायल महिला का बायां हाथ कोहनी के नीचे से कट गया। बताया गया कि मल्लातलाई, हरिदास जी की मगरी निवासी अनिता (३0) पत्नी भवानीशंकर ओड़ अपने छोटे भाई मल्लातलाई निवासी राजू (१८) पुत्र अंबालाल ओड़ कर्े ईट भट्टे पर मजदूरी का काम करती है।

रविवार सुबह वह टेम्पो से ईटें खाली करने बोहरवाड़ी गई थी। वापस लौटते समय झरिया मार्ग पर चालक मल्लातलाई निवासी छोटू भाई ने टेम्पो तेज गति से मोड़ा जिससे असुंतलित होकर पलट गया। हादसे में अनिता टेम्पो के नीचे दब गई। लोहे का धारदार हिस्सा ऊपर गिरने से उसका बायां हाथ कटकर दूर जा गिरा। उसको सिर पर भी गंभीर चोटे आई।

विदेशी दपंती की मानवीयता
हादसे के बाद वहां से गुजर रहे विदेशी दपंती ने महिला को तड़पता देखा तो उनसे रहा नहीं गया। दोनों तुरंत वहीं रुक गए और बैग से एक कपड़ा निकालकर जख्मी महिला के कटे हिस्से पर बांध दिया। मौके पर लोगों की भी भीड़ लग गई। पलटे टेम्पो को खड़ा किया गया।

विदेशी दपंती उसी टेम्पो में महिला को अस्पताल लेकर गए। वहां इलाज शुरू करवाने के बाद वे वहां से रवाना हुए। टेम्पो चालक मौका पाकर अस्पताल से भाग गया। अनिता के तीन संतान हैं, जिनमें दो पुत्र व एक लडकी है। हाथीपोल पुलिस ने टेम्पो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर टेम्पो जब्त कर लिया है।

बेरियर लगाने की मांग
वार्ड 32 विकास सेवा समिति के अध्यक्ष लोकेश परमार ने बताया कि झरिया मार्ग पर बेरियर नहीं होने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। उक्त तिराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए पूर्व में भी नगर परिषद सभापति व प्रशासन से मांग की गई। इसके बावजूद कोई निर्णय नहीं नहीं लिया गया। श्री परमार ने अति शीघ्र मीट मार्केट के निकट तिराहे पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: