HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

एक ग्रुप, चार फर्म्स तीन करोड़ सरेंडर

पटियाला. आयकर विभाग ने मंडी गोबिंदगढ़ में स्टील तैयार करने से लेकर ट्रेडिंग करने तक चार फर्म्स के रुप में काम कर रही एक फर्म पर रेड मारी। इस ग्रुप से विभाग ने तीन करोड़ रुपए का सरेंडर करवाया है। विभाग ने सरेंडर राशि का बनता एक करोड़ रुपए का टैक्स भी मौके से वसूल किया।

विभाग सुरक्षा कारणों से इस ग्रुप का नाम घोषित नहीं कर रहे हैं। लेकिन अधिकारियों का यह जरुर कहना है कि मंडी गोबिंदगढ़ रीजन में इस ग्रुप पर पहली बार रेड की गई है। अभी तक इस ग्रुप की ओर से अपनी वार्षिक रिटर्न में काफी कम आमदन ही दिखाई जा रही थी। एडिशनल कमिशनर डी.एस बराड़ ने बताया, रीजन की उन फर्र्मो की तलाश की थी जिनका अभी तक कभी भी सर्वे नहीं हुआ था।

फर्नेस फर्म के अधीन एक फर्म सरिया , दूसरी चादरें और तीसरी फर्म ट्रेडिंग कर रही है। एक ग्रुप के इतने बड़े बिजनेस को समझने के लिए विभाग ने कई टीमें तैयार कर जाल बिछाकर कार्रवाई की।

जिसमें कई खुलासे हुए। विभाग अभी फर्म के रिकार्ड को देख सभी पहलुओं की जांच कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: