HomeNewsRajasthanKota Kota

रफ-टफ रोल से मिली लोकप्रियता

कोटा.komal फिल्म ‘चक दे इंडिया’ की हरियाणवी छोरी कोमल चौटाला उर्फ चित्राक्षी रावत को ‘माफ नहीं करेगी तो सीधे थाने जाएगी.’ और ‘भैंस की पूंछ.’ जैसे बिंदास डायलॉग से पूरे देश में जबर्दस्त लोकप्रियता मिली। फिल्म में तेज तर्रार हाकी स्ट्राइकर की भूमिका निभाते हुए गोल पोस्ट पर धावा बोलने वाली कोमल कोटा में एलेन कैरियर इंस्टीट्यूट के संस्कार-08 कार्यक्रम में भाग लेने रविवार को कोटा पंहुची तो भास्कर से कुछ इस तरह रूबरू हरुई-

भास्कर : छोटी उम्र में इतनी कामयाबी पाकर कैसा महसूस होता है?
कोमल : अब मजा आता है, फोन कभी बंद नहीं होते हैं। रफ-टफ लैंग्वेज से मेरा किरदार दर्शकों के दिलों में बस गया।

भास्कर : शाहरुख खान (कबीर खान) के साथ काम करके कैसा लगा?
कोमल : शूटिंग के दौरान एक बार गर्दन में बहुत दर्द था, तब शाहरुख ने स्वयं मसाज की। एक बार प्रेक्टिस मैच में आस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ गोल करते ही उन्होंने मुझे प्यार से गोद में उठा लिया था।

भास्कर : हॉकी से लगाव कैसे हुआ?
कोमल : कक्षा-6 से ही हॉकी खेल रही हूं साथ ही उत्तरांचल से राष्ट्रीय हॉकी में भाग ले चुकी हूं।

भास्कर : पहला ऑडिशन कैसा रहा?
कोमल : जबलपुर में नेशनल हॉकी खेलते हुए मेरा पहला ऑडिशन हुआ, जो बहुत रोमांचक रहा।

भास्कर : क्या फिल्मों में जाना चाहेंगी?
कोमल : मैं मधुर भंडारकर के साथ फिल्म ‘फैशन’ और इंद्रजीत लंकेश की दक्षिण फिल्म में शाइनी आहूजा के साथ काम कर रही हूं। आगे भी ऑफर मिले तो हिंदी फिल्मों में अभिनय करना चाहूंगी।

भास्कर : कोटा आकर कैसा लगा?
कोमल : एजुकेशन सिटी के रुप में मशहूर है। हजारों छात्रों के बीच आकर खुशी मिली।

भास्कर : चलते-चलते.. कामयाबी का मंत्र?
कोमल : दिल में जीत का जज्बा हो तो कामयाबी जरूर मिलती है।

परिचय
नाम
चित्राक्षी रावत
उम्र
18 साल
जन्म
देहरादून में
मां
आर्टिस्ट
पिता
राजनेता
शिक्षा
बीएमएम प्रथम वर्ष
मुंबई कॉलेज





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: