News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सीकर. सदर थाना क्षेत्र में पिपराली रोड चौराहे पर शनिवार रात चोर एक कारखाने से लोहे के छह शटर ले गए। कारखाना मालिक राजेश कुमार ने बताया कि उसकी शटर बनाने की दुकान व कारखाना पिपराली रोड चौराहे के पास है। शनिवार रात को लोहे की छह शटर निर्माण कर कारखाना परिसर में रखकर गया था।
सुबह आकर देखा तो वहां शटर नहीं मिली। रात को चोर वहां से शटर ले गए। उनकी कीमत करीब 70 हजार रुपए है। कारखाने के बाहर एक वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं। चोर शटर उसी वाहन में डालकर ले गए।
इस मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी की रिपोर्ट पुलिस को दे दी गई है।