HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अरुसा को लेकर दोची फार्म हाउस पहुंचे कैप्टन

सोलन.किसी जमाने में महाराजा पटियाला की जागीर रहे चायल के दोची स्थित कैप्टन अमरिंदर सिंह का फार्म हाउस आजकल रोशनियों से जगमगा रहा है। .. और हो भी क्यों नहीं, स्वयं अमरिंदर सिंह जो यहां पहुंचे हुए हैं। उनके साथ उनकी मित्र और पाकिस्तानी पत्रकार अरुसा आलम और कुछ विदेशी मेहमान भी हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार रात यहां एक बड़ी पार्टी होनी है। अमरिंदर सिंह विदेशी मेहमानों के साथ शनिवार सायं यहां पहुंचे। उनके काफिले में कुल पांच गाड़ियां थीं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद कुछ और गाड़ियों में 20 महिला-पुरुष भी दोची पहुंचे। कैप्टन का फार्म हाउस कंडाघाट-चायल रोड पर साधुपुल के पास एक पहाड़ी पर बना है।

इसके एक तरफ नदी बहती है। सड़क से लगती कैप्टन अमरिंदर सिंह की इस प्रॉपर्टी को ऊंची-ऊंची चादरों से कवर किया गया है और किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। अमरिंदर सिंह और उनके विदेशी मेहमानों के यहां आने की खबर पुलिस प्रशासन को भी नहीं दी गई। हालांकि खुफिया तंत्र फार्म हाउस पर नजरें गड़ाए हुए है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: