HomeNewsHaryanaHisar Hisar

ग्रामीण बैंक कर्मी संगठन 10 व 11 को हड़ताल पर

हिसार. ग्रामीण बैंक कर्मी संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर 10 व 11 जनवरी को समस्त ग्रामीण बैंक राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। एचजीबीइयू (हिसार जोन) के प्रधान पवन शर्मा एवं एचजीबीओए (हिसार जोन) के प्रधान प्रवीन जैन ने बताया कि हरियाणा ग्रामीण बैंक की सभी 183 शाखाओं में हड़ताल कर कामकाज ठप्प किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रोहतक स्थित बैंक के प्रधान कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। संगठनों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। देश भर के लगभग 70,000 ग्रामीण बैंक कर्मचारी की मांगों को लेकर संघर्षरत है।

प्रमुख मांगें
बैंकिंग पेंशन योजना 1993 एवं 1994 को ग्रामीण बैंकों को लागू करना।
अन्य भत्ते एवं सुविधाएं प्रायोजक बैंकों के समकक्ष लागू करना।
ग्रामीण बैंकों में अनुगृह नियुक्ति स्कीम 1982 को जारी रखना।
ग्रामीण बैंकों में एक समान मानव शक्ति योजना एवं भर्ती तथा पदोन्नति नीति लागू करना।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: