हिसार. डीएन कालेज के अंग्रेजी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक अनिल भाटिया ने आरोप लगाया है कि डीएन कालेज हिसार के प्रिंसिपल डॉ. आरके तोमर की नियुक्ति अवैध रूप से की गई है। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का किसी भी प्रकार का कार्यान्वित, आर्थिक, प्रशासनिक या शैक्षणिक नियंत्रण डीएवी मैनेजमेंट नई दिल्ली पर नहीं है।
डीएवी मैनेजमेंट नई दिल्ली न तो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंधित है और न ही हरियाणा सरकार से किसी प्रकार का अनुदान प्राप्त करती है। यह जानकारी उन्हें आरटीआई के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जन सूचना अधिकारी व डिप्टी रजिस्ट्रार कॉलेजिज से मिली है।
नियुक्ति पर सवालिया निशान
ऐसे में डीएवी मैनेजमेंट डीएवी संस्थान के हिसार कॉलेज के पिं्रसिपल की नियुक्ति कैसे कर सकती है। डॉ. तोमर की नियुक्ति अवैध रूप से की गई है। किसी भी कॉलेज में प्रिंसिपल की नियुक्ति कॉलेज की गर्व्िनग बॉडी द्वारा की जाती है।
इस संबंध में उन्होंने आरटीआई के तहत जानकारी भी मांगी थी लेकिन कॉलेज के प्राचार्य ने उन्हें सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। श्री भाटिया ने बताया कि प्रदेश के कई गैर सरकारी कालेज बिना गर्व्िनग बॉडी के चलाए जा रहे हैं और उनकी शिकायतों पर ही विचार करने के लिए सोमवार को प्रदेश के राज्यपाल ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, केयू व एमडीयू के कुलपति की बैठक बुलाई है।