HomeNewsHaryanaHisar Hisar

पेट्रोल पंप से 15 हजार की लूट

हांसी. मुंढाल के नजदीक बीपीसीएल के पेट्रोल पंप बालाजी फ्यूल से कार सवार युवकों ने 15 हजार रुपए लूट लिए। घटना के बाद लुटेरे कार में ही फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी है।

रविवार की शाम लाल रंग की कार में सवार होकर आए युवकों ने सेल्समैन पर पिस्तौल तान दी और 15 हजार रुपए लूट लिए। सेल्समैन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर हांसी के डीएसपी रनबीर सिंह हुड्डा व सदर थाना प्रभारी सूर्यदेव भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कार की तलाश में क्षेत्र में कई स्थानों पर नाकेबंदी कर दी है तथा तलाशी अभियान जारी है। उधर, सदर थाना प्रभारी सूर्यदेव ने कहा है कि पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है लेकिन फिलहाल मामले की पूरी सच्चई सामने नहीं आ सकी है।

उन्होंने कहा कि सेल्समैन से गहन पूछताछ के बाद ही मामला साफ हो सकेगा। उधर, पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिला सचिव पवन गोयल ने लूट की घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: