हिसार.
हरियाणा रोडवेज में 1910 परिचालकों की भर्ती के लिए रविवार को आयोजित लिखित परीक्षा के बाद हिसार सेंटर पर लगभग 12 हजार अभ्यर्थियों को बसों के लिए काफी परेशान होना पड़ा। बसों की कमी के चलते रोडवेज प्रशासन को भी दिक्कत हुई। हिसार डिपो से लगभग 146 बसें ही अपनी सेवाएं दे परई।
हांलाकि हिसार डिपो के प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने इसे निपटने के लिए पूरे प्रबंध किए थे। अधिकारियों का मानना है कि एकदम से तो इतने लोगों को सफर नहीं कराया जा सकता।
डिपो अधिकारियों का कहना था कि पहले कोई भी टेस्ट अल्फाबेटिकली अलग-अलग तिथियों पर होते थे लेकिन इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की एक ही दिन में परीक्षा होने से समस्या उत्पन्न हो गई।
नहीं रुकी रोडवेज बसें
रविवार सुबह 8 से 8:30 बजे के बीच सिरसा डिपो की हिसार तथा दिल्ली की ओर जाने वाली वाली बसें भी हिसार बस स्टैंड पर न आकर बाईपास से ही आगे निकल गई। इस रूट पर जाने वाली कई सवारियां हिसार बस अड्डे पर ही बसों का इंतजार करती रह र्गई।
यात्री श्रेयांस जैन, कृष्ण कुमार, पवन शर्मा, धर्मवीर तथा राजेंद्र आदि का कहना था कि बसें न आने से वे समय पर अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाएंगे। हिसर डिपो के ट्रैफिक मैनेजर का कहना था कि अधिक भीड़ वाले दिन कई बार बसें स्टैंड पर न आकर बाईपास से निकल जाती हैं।
वापसी पर अधिक भीड़
सिरसा के सूरजपाल, गांव खैवाली के सतबीर, सुभाष तथा कैलाश आदि का कहना था कि परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस लौटते समय बसें खचाखच भरी थीं। उन्हें बस के ऊपर बैठने के लिए भी जगह नसीब नहीं हुई। अगली बस के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा।
परीक्षा देने के लिए यहां आए भिवानी के कुलदीप, खाबड़ कलां के संदीप व सुनील कुमार और फतेहाबाद के हरपाल सिंह का कहना था कि बसों की कमी के चलते उन्हें काफी देर तक यहां इंतजार करना पड़ा।
प्राइवेट व्हीकल की चांदी
आमतौर पर ऐसी परीक्षाओं के दिन लोग सामूहिक रूप से प्राइवेट व्हीकल किराए पर ले आते हैं। ऐसे में प्राइवेट व्हीकल वालों की भी खूब चांदी रही।
>> परिचालकों की परीक्षा एक ही दिन होने तथा इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने से यह समस्या आई है। इसके बावजूद हिसार डिपो ने अपनी सामथ्र्य केअनुसार थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल पर सभी अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बसें मुहैया करई।
उदयवीर सिंह, ट्रैफिक मैनेजर, हिसार डिपो