HomeNewsNational National

बीसीसीआई ने टीम को सिडनी में रुकने कहा

नई दिल्ली.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)के अध्यक्ष शरद पवार के घर पर आज बीसीसीआई की हुई अहम बैठक में टीम इंडिया को अगले आदेश तक सिडनी में ही रुकने के लिए कहा गया है।

बीसीसीआई ने कड़ा रुख अपनाते हुए आईसीसी को पत्र लिखने का फैसला किया है जिसमें हरभजन सिंह के ऊपर लगाए गए प्रतिबंध को रद्द करने के साथ ही दोनों सिडनी टेस्ट के दोनों अंपायरों बकनर और बेनसन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी।

गौरतलब है कि तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक तीसरे टेस्ट मैच के लिए आज टीम इंडिया को कैनबरा रवाना होना था। लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने कैनबरा जाने से इनकार कर दिया और बस से अपने सामान वापस मंगा लिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: