विशाखापट्नम.भारत स्वदेश में निर्मित अग्नि3 बैलेस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण वर्ष 2009 में करेगा। इसकी मारक क्षमता पांच हजार किलोमीटर होगी।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) केरिसर्च एंड डेवलपमेंट के चीफ कंट्रोलर वीके सारस्वत ने बताया कि लंबी दूरी तक मार करने वाली यह मिसाइल अभी फिलहाल डिजायन की अवस्था में है।
सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश को एयरफोर्स में शामिल करने के बाद अब सेना अत्याधुनिक एंटी टैंक मिसाइल नाग का प्रायोगिक परीक्षण करेगी। सारस्वत ने बताया कि राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में मई-जून महीने में इसका प्रायोगिक परीक्षण किया जाएगा। नाग सभी मौसम में मार कर सकने वाल एंटी टैंक मिसाइल है। इसका पहला टेस्ट नवंबर 1990 में किया गया था।