HomeNewsNational National

सेना ने चाहा मुंबईकरों के लिए आईकार्ड

मुंबई. शिवसेना ने मांग उठाई है कि दिल्ली की तर्ज पर मुंबईकरों के लिए पहचान पत्र को अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि एक प्रकार के परमिट के बिना बाहरी लोग महानगर में प्रवेश न कर सकें।

शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में लिखा गया है कि दिल्ली में आतंकवाद की धमकी के कारण सरकार की आंखें खुली हैं। आईकार्ड को अनिवार्य किए जाने की पैरवी करते हुए पार्टी ने कहा कि अगर पुलिस किसी शख्स को रोककर उसका आईकार्ड चेक करती है तो यह उसकी स्वतंत्रता का हनन नहीं है।

इस लेख में सेना ने दिल्ली सरकार को इस निर्णय के लिए बधाई दी है। संपादकीय में बाहरी लोगों के बढ़ते प्रवेश को रेखांकित करते हुए मुंबई में आईकार्ड अनिवार्य किए जाने के साथ ही हर शहर में यह प्रणाली लागू करने का विचार दिया गया है।

गौरतलब है कि 31 दिसंबर की देर रात दो युवतियों से छेड़खानी के मामले में शिवसेना ने प्रतिक्रिया देते हुए इसी बात को रेखांकित किया था कि बाहरी लोग मुंबई की छवि को खराब कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: