|
News
Chhattisgarh
Raipur Raipur दुर्ग. साजा व बेमेतरा के बाद अब बेरला जनपद पंचायत द्वारा की गई शिक्षा कर्मी भर्ती की जांच होगी। जिला पंचायत सीईओ अविनाश चंपावत ने बेमेतरा एसडीएम ओपी चौधरी को जांच करने के आदेश दिए हैं। सीईओ ने बताया कि साजा, बेमेतरा व बेरला में शिक्षा कर्मी भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। गौरतलब है कि साजा, बेमेतरा जनपदों द्वारा की गई शिक्षा कर्मी भर्ती की जांच एसडीएम चौधरी ने शुरू कर दी है।
उन्होंने शनिवार को दोनों जनपद कार्यालयों से शिक्षा कर्मी (वर्ग-3) की भर्ती संबंधी सारे रिकार्ड अपने कब्जे में कर लिया था। इसके पहले उन्होंने नवागढ़ जनपद में शिक्षा कर्मी भर्ती में गड़बड़ी की जांच की थी। जांच रिपोर्ट उन्होंने कलेक्टर को सौंप दिया है।
141 की नियुक्ति
बेरला में जुलाई 07 में 141 शिक्षा कर्मियों की भर्ती की गई है। जिसमें फर्जी प्रमाण पत्र वालों की नियुक्ति होने की शिकायत कलेक्टर से की गई थी। शिकायत करने वालों ने कुछ आवेदकों के फर्जी प्रमाण पत्रों के दस्तावेज भी सौंपे थे। जानकारी के मुताबिक कुछ आवेदकों ने दो साल का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र भी लगाया है।
कई आवेदकों ने जिस वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र पेश किया है वे उस वर्ष कालेज के नियमित छात्र थे। उनका शिक्षा कर्मी में चयन भी हो गया। खेलकूद के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार भी कई शिक्षा कर्मी बने हैं।