|
News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. ‘राष्ट्रीय उद्योग एवं व्यापार मेला’ में लगने वाले लगभग ४ सौ स्टालों की बुकिंग हो चुकी है। एसईसीआर, एसईसीएल, बालको और जिंदल स्टील जैसी कई जानी मानी कंपनियां इसमें हिस्सा ले रही हैं। छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के साथ ८ वषों से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। पूरे देश में बिलासपुर को औद्योगिक पहचान दिलाने के उद्देश्य में इसे सफलता मिली है। शुरुआती वषों में इस मेले को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन अब बैंगलौर, पुणो, गुणगांव और इंदौर सहित देश के सभी बड़े शहरों से कंपनियां यहां आ रही हैं।
इस मेले के माध्यम से युवा बेरोजगारों व महिलाओं को उद्योग से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इस वर्ष 11 से 14 जनवरी तक त्रिवेणी भवन परिसर में लगने वाले मेले में महिलाओं द्वारा ६क् स्टाल लगाए जा रहे हैं। मेले में सुबह १क् बजे से रात के १क् बजे तक मनोरंजन का पूरा इंतजाम किया गया है। पहले दिन मुबंई की महिला जादूगर मधुगंगा इंद्रजीत का शो रखा गया है।
स्कूल और कालेज के छात्रों की नृत्य प्रतियोगिता, एयरोमाडलिंग शो, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के अलावा मनोरंजन के कई कार्यक्रम होंगे। साथ ही नि:शुल्क ज्योतिषी, मेंहदी और टैटू की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य, नगरीय प्रशासन एवं वाणिज्य मंत्री अमर अग्रवाल, एसईसीएल के सीएमडी बीके सिंहा, एसईसीआर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार एवं राज्य के उद्योग जगत से जुड़ी सभी बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी।