Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

ठप हुई बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा

बिलासपुर. पावर सप्लाई में कमी आने के कारण बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा ठप हो गई। खराबी तो रविवार शाम से ही आ गई थी, लेकिन बीएसएनएल के अधिकारियों को इसकी जानकारी सोमवार को हुई। सूचना मिलने पर अधिकारी देर रात तक इसे ठीक करने में लगे रहे। तारघर से सिटी एक्सचेंज के बीच पावर सप्लाई में अचानक कमी आने के कारण भारत संचार निगम की ब्राडबैंड सेवा ठप हो गई।

खराबी की सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी इसे ठीक करने में लगे रहे। बीएसएनएल के डीई एनके मिंज ने बताया कि जानकारी मिलने की विभाग ने सुधार प्रारंभ कर दिया है। खराबी का पता लगाया जा चुका है, जिससे जल्द ही इसे सुधार लिया जाएगा। विभाग के अधिकारी देर रात तक खराबी सुधारने में लगे रहे।

ब्राडबैंड की पावर सप्लाई चार स्थानों से होकर गुजरती है। ब्राडबैंड के लिए राजकिशोर नगर पावर छोड़ा जाता है, जो तारघर, सिटी एक्सचेंज होते हुए मशीन तक पहुंचता है। तारघर से सिटी एक्सचेंंज के बीच पावर सप्लाई 16 डीबी (डेसीबल) होनी चाहिए, लेकिन इसमें कमी आ जाने से ब्राडबैंड सेवा बाधित हुई है।

परेशान हुए रिम वाले

रिलायंस इंडिया मोबाइल (रिम) का टावर बैठ जाने के कारण मोबाइलधारकों को खूब परेशानी हुई। उपभोक्ताओं ने अपने फोन पर काफी देर तक घंटी नहीं बजने पर अन्य माबाइल धारकों से पतासाजी की, जिसमें उन्हें खराबी की जानकारी मिली। नेटवर्क नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं के मोबाइल से फोन का आना-जाना दोनों ही बंद था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: