Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों का गुस्सा फूटा

पुष्कर. जल संकट से जूझ रहे वार्ड संख्या एक के लोगों ने सोमवार को जलदाय महकमे के पंपिंग स्टेशन में जमकर तोड़फोड़ की और अफसरों की टेबल-कुर्सियां आग के हवाले कर दीं। करीब दो घंटे तक हंगामा जारी रहने बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।वार्ड नंबर एक में करीब सात दिन से पानी की जबर्दस्त किल्लत बनी हुई है।

कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति नहीं सुधरने से खफा तीस-चालीस लोगों ने सोमवार सुबह सुबह दस बजे बाद पंपिंग स्टेशन पर धावा बोल दिया। प्रदर्शन के काफी देर बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो लोग भड़क गए। उन्होंने जेइएन के दफ्तर से टेबल-कुर्सियां निकाल कर तोड़ दीं, फिर उनमें आग लगा दी।भीड़ ने पंपिंग स्टेशन का दरवाजा भी तोड़ कर फूंक दिया।

प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में लोग दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों को व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए।

अफसर नहीं पहुंचे

कर्मचारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना उच्चधिकारियों को दी, लेकिन दो घंटे बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस बीच, दफ्तर में मौजूद कर्मचारी तमाशबीन बने रहे।

वैकल्पिक इंतजाम

तीन घंटे बाद अजमेर से एक्सइन सुधीर मिश्रा पुष्कर पहुंचे और प्रभावित इलाकों में टैंकर से जलापूर्ति की व्यवस्था की।

पुलिस आई पर..

शाम तक न तो किसी अफसर ने पंपिंग स्टेशन का जायजा लिया था और न ही तोडफोड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस बिना कोई कार्रवाई करे लौट गई।

अभी मौके पर नहीं गया
गनाहेड़ा पंपिंग स्टेशन के एक टच्यूवबैल में तकनीकी खराबी आने के कारण दो-तीन दिनों से सप्लाई प्रभावित हुई है। इसे दुरुस्त किया जा रहा है। वार्ड संख्या एक में टैंकरों से पानी सप्लाई किया गया है। तोड़फोड़ की सूचना मिली, लेकिन मैंने अभी मौका नहीं देखा है।
-सुधीर मिश्रा, एक्सइएन, जलदाय विभाग





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: