Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

आठ व्यवसायियों को थमाए नोटिस

अजमेर. ले आउट प्लान की अवहेलना करने पर नगर सुधार न्यास ने आनासागर सक्यरुलर रोड स्थित आठ व्यवसायियों को नोटिस दिया है। न्यास ने नोटिस में कहा है कि 5 अक्टूबर 2001 को थोक तेलियान के खसरा नंबर 2001 से 2006 का जो ले आउट प्लान स्वीकृत किया गया था। उसके अनुसार सर्किट हाउस से रीजनल कॉलेज जाने वाली रोड के मध्य से भूखंड की दूरी 60 फीट दूर होनी चाहिए थी।

न्यास में जो ले आउट प्लान पेश किया गया था, उसमें सेंटर लाइन को गलत दर्शाया गया है। नियमानुसार 60 फीट सड़क छोड़कर ही निर्माण कराया जा सकता है। न्यास को सड़क की 60 फीट दूरी रखने के लिए दुबारा प्लान जारी करना है। न्यास ने व्यापारियों को दस जनवरी तक जवाब पेश करने के लिए कहा गया है। उसके बाद न्यास सड़क के मध्य से 60 फीट की दूरी के हिसाब से दुबारा ले आउट प्लान जारी करेगा।

उल्लेखनीय है कि न्यास की इस कार्रवाई से निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल पर भी सवालिया निशान लग गया है।न्यास ने प्रशासनिक प्रकिया के तहत नोटिस दिया होगा। फिलहाल जयपुर में होने की वजह से ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।
-धर्मेश जैन, अध्यक्ष, नगर सुधार न्यास

न्यास ने नोटिस दिया है, जवाब दे दिया जाएगा। वैसे नियमानुसार निर्माण किया गया है। नगर सुधार न्यास बिना वजह परेशान कर रहा है।
-विजय गर्ग, व्यवसायी

यें हैं खामियां

भूखंड संख्या 23 और 24 के मालिक ने न्यास में पेश मानचित्र में प्रस्तावित सड़क 165 फीट बताई थी, जबकि अक्टूबर 2001 के प्लान के मुताबिक 157 फीट सड़क से दूरी रखी गई। इसके अनुसार आठ फीट जगह कम छोड़ी गई है। भूखंड संख्या 21 व 22 के मालिक ने मानचित्र में प्रस्तावित सड़क 148 फीट बताई थी, जबकि यह भी प्लान के अनुसार 140 फीट होनी चाहिए थी। इसमें भी आठ फीट जगह कम छोड़ी गई है। भूखंड 20 के मालिक ने न्यास में पेश मानचित्र में प्रस्तावित सड़क 135 फीट बताई थी, जबकि इसे 160 फीट होना चाहिए था।

इन व्यापारियों को नोटिस

ओमप्रकाश जैन, अनिल कुमार गुप्ता, डेजी जैन, प्रमोद सोनी, बीनू हरवानी, विजय कुमार गर्ग, सीताराम गोयल और रोहन अग्रवाल। इन व्यापारियों में प्रमोद सोनी को छोड़कर सभी व्यापारियों ने नोटिस ले लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: