Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

रिच हिस्ट्री ने किया इम्प्रेस

ग्वालियर. सिंधिया स्कूल फोर्ट की सीनियर रीजनल राउंड स्क्वायर कान्फरेंस में भाग लेने आए देशी-विदेशी स्टूडेंट्स ग्वालियर की रिच हिस्ट्री से काफी इम्प्रेस हुए। उन्हें इस शहर का रहन-सहन, बोलचाल की भाषा काफी भाई। यह सबकुछ उनके लिए नया और कुछ अलग तरह का अनुभव था, जिस कारण वह काफी रोमांचित जान पड़ रहे थे। किसी को यहां कीे बेड़ई का स्वाद भाया तो कोई यहां की पानी पूड़ी का स्वाद लेकर खुश था। जहां बांग्लादेश से आए स्टूडेंट्स के लिए यहां नॉनवेज छोड़कर वेजीटेरियन फूड खाना नया बदलाव था तो दुबई से आए स्टूडेंट्स के लिए यहां का मौसम कुछ जुदा-जुदा था। ग्वालियर घूमकर क्या महसूस हुआ इन स्टूडेंट्स को, जानने की कोशिश की भास्कर ने।

'वाउ, ये तो हमारी फोटो है..'। जैसे ही स्टूडेंट्स ने सिटी भास्कर में अपनी ग्रुप फोटो देखी, वह चहक उठे और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट दौड़ गई। सीनियर रीजनल राउंड स्क्वायर कान्फरेंस में आए लगभग 78 स्टूडेंट्स ने सोमवार को दैनिक भास्कर का आफिस देखा और न्यूज पेपर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। इन स्टूडेंट्स ने न्यूज पेपर का अलग-अलग डिपार्टमेंट देखा। एडिटोरियल, एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग सेक्शन की वर्किग स्टाइल जानी।

इन देशी-विदेशी स्टूडेंट्स में सबसे ज्यादा जिज्ञास न्यूज को लेकर थी। उनमें से ज्यादातर स्टूडेंट्स जानना चाहते थे कि आखिर न्यूज कैसे लिखी जाती है और सोर्स क्या रहता है। भास्कर टीम द्वारा उन्हें बताया गया कि रिपोर्टर द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों की न्यूज कलेक्ट की जाती है और बाद में वह उसे लिखकर तैयार करता है। इसके अलावा उन्हें यह भी जानकारी दी गई कि किस तरह कम्प्यूटर पर पेज लगाया जाता है और कैसे न्यूज पेपर प्रिंट होता है।

आरजेज से मुलाकात की
इन स्टूडेंट्स ने दैनिक भास्कर ग्रुप के 94.3 माय एफएम का आफिस भी देखा, जिसे देखकर वह काफी खुश नजर आए। उन्होंने माय एफएम के आरजेज से मुलाकात की और एफएम से जुड़े कुछ सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

आमजनों को दिया 'नो टोबेको' का संदेश
स्टूडेंट्स ने टोबेको विरोधी अभियान भी चलाया। यह स्टूडेंट्स इंदरगंज चौराहे पर एकत्रित हुए और इन्होंने आमजनों को 'नो टोबेको' का संदेश दिया। यह स्टूडेंट्स अपने हाथों में रंग-बिरंगी तख्तियां थामे हुए थे, जिन पर तम्बाकू विरोधी स्लोगन लिखे हुए थे। स्टूडेंट्स ने उत्साहित होकर वाहन चालकों को पैम्फलेट्स भी बांटे। एकसाथ इतने सारे स्टूडेंट्स को इकट्ठा देखकर कुछ लोग हैरत में भी पड़े और उन्होंने इसका कारण जानने की कोशिश। जैसे वही कारण जानने स्टूडेंट्स के पास पहुंचे, उन्होंने पैम्फलेट्स थमा दिए।

मिली योगासनों की जानकारी
विवेकानंद नीडम् में भ्रमण कर यह स्टूडेंट्स योग की इम्पोर्टेस जान पाए। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रदर्शित किए गए कठिनतम आसनों को देख यह स्टूडेंट्स आश्चर्यचकित हुए। उन्हें यहां का शांत वातावरण काफी अच्छा लगा। नीडम् परिसर का ईको फ्रेंडली वातावरण देखकर स्टूडेंट्स काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। परिसर में गाय, कुत्ते, बतख, खरगोश, मछली, गिलहरी को देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

स्टूडेंट्स ने ली क्लास
इन स्टूडेंट्स ने अमर ज्योति स्कूल में डिसेबल बच्चों से इंट्रेक्ट किया और उनकी क्लास भी ली। इन बच्चों से बातचीत कर उन्हें काफी अच्छा लगा। इन मेहमान स्टूडेंट्स के लिए स्कूल के बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: