Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

साइंस ओलंपियाड में प्रदेश से ज्यादा विद्यार्थी

जयपुर. नेशनल साइंस ओलंपियाड में पहली बार सबसे ज्यादा विद्यार्थी राजस्थान के होंगे। यह प्रतियोगिता मुंबई में 2 फरवरी को होगी। हाल ही हुई चयन परीक्षा में राजस्थानियों ने महाराष्ट्र को पछाड़ते हुए फिजिक्स व कैमिस्ट्री में बाजी मारी है, जबकि इंडियन नेशनल एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड में दूसरा स्थान लिया। पिछले साल नेशनल स्तर पर चुने गए प्रदेश के दो विद्यार्थियों ने ईरान में हुए अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड में गोल्ड और सिल्वर मैडल जीते थे।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स की ओर से आयोजित परीक्षा के सोमवार को घोषित परिणामों में नेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में राजस्थान के ६७ विद्यार्थियों (19 जयपुर के), कैमिस्ट्री में ६८ (जयपुर के 9) और एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड में ४१ विद्यार्थियों (जयपुर के 13) का चयन हुआ है।

फिजिक्स की परीक्षा में देशभर के करीब साठ हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें से ३१६ को नेशनल ओलंपियाड के लिए चुना गया। कैमिस्ट्री ओलंपियाड में ५८ हजार में से ३क्९ का चयन हुआ है। एस्ट्रोनॉमी ओलंपियाड में करीब ३८ हजार स्टूडेंट में से ३क्४ को चुना गया।
पिछली सफलता काम आई:
आईआईटी की कोचिंग कराने वाले आशीष अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में पहली सफलता २क्क्१ में मिली थी। यहां के राजेश लोईवाल को गोल्ड मैडल मिला था। मगर पिछले वर्ष जयपुर के दो छात्रों रमन और प्रत्यूष को फिजिक्स ओलंपियाड में गोल्ड और सिल्वर मिलने के बाद में प्रदेश के स्टूडेंट्स में जबरदस्त आकर्षण पैदा हुआ है।
होनहार ऐसे भी:
जयपुर के तीन छात्र ऐसे भी हैं, जो साइंस ओलंपियाड के पहले राउंड की परीक्षा में तीनों विषयों में सफल रहे। इनमें रेयान इंटरनेशनल स्कूल के हेमंत नवल, सेंट जेवियर्स के अभिनव अग्रवाल व रोहित लुहाड़िया शामिल हैं। तीनों दूसरे राउंड में भी हिस्सा लेंगे। नियमानुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ एक विषय के लिए ही जाएंगे।
जयपुर से हुआ इनका चयन

(एस्ट्रोनॉमी) : अभिनव अग्रवाल, अभिषेक मित्रुका, गौरव आसट, गौरव शर्मा, कपिल शर्मा, निखिल पाबूवाल, पराग अग्रवाल, रविंद्र सिंह, रोहित लुहाड़िया, सार्थक कालानी, स्नेहांशु गुप्ता, मानव मोहन, राहुल गोलेछा।

(फिजिक्स) : अभिनव अग्रवाल, अभिषेक मित्रुका, अखिल झालानी, अनुराग गोयल, निखिल गोयल, पराग अग्रवाल, रविन्द्र सिंह, रोहित लुहाड़िया, सौसभ आसट, सौरव पोद्दार, गर्वित जूनीवाल, मुदित मालपानी, अपेक्षित शर्मा, अंकित पाराशर, हेमंत नोवल, दीपक सिरवानी, पुंती गोयल, गर्वित वर्मा, निखिल गुप्ता।(कैमिस्ट्री): अभिनव अग्रवाल, रवीन्द्र सिंह, रोहित लुहाड़िया, अपेक्षित शर्मा, हेमंत नोवल, गर्वित जूनीवाल, मुदित मालपानी, पुनीत गोयल व आस्था गुप्ता।

गौरव की बात


1998 के बाद पहली बार बड़ी सफलता, महाराष्ट्र का दबदबा तोड़ा

2 फरवरी को मुंबई में राष्ट्रीय मुकाबला

जयपुर से फिजिक्स में 19, कैमिस्ट्री में 9 और एस्ट्रोनॉमी में 13 विद्यार्थियों का चयन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: