Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

‘वॉइस ऑफ इंडिया’ के तोषी पर जानलेवा हमला

मुंबई/जयपुर. रियलिटी शो ‘स्टार वॉइस ऑफ इंडिया’ के प्रतिभागी रहे जयपुर के तोषी की हालत अब खतरे से बाहर है। उसका इलाज कर रहे मुंबई के नानावटी अस्पताल के डॉक्टरों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने तोषी पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने तोषी का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमलावरों की संख्या तीन बताई गई है। हमलावरों ने गायक के सिर पर हथौड़े से उस वक्त वार किया, जब वह अंधेरी (ईस्ट) में टैक्सी का इंतजार कर रहा था। उसके भाई शारिब ने बताया कि किसी व्यक्ति ने तोषी के मोबाइल से उसे जानकारी दी, तब उसने घटनास्थल पहुंचकर बेहोश तोषी को तुरंत नानावटी अस्पताल पहुंचाया।

‘स्टार वॉइस ऑफ इंडिया’ के फाइनल में पहुंचकर बाहर हो जाने के बाद तोषी ने वाइल्ड कार्ड से रीएंट्री की थी। वह पिछले साल 2 नवंबर को प्रतियोगिता से दोबारा बाहर हो गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: