Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

सोने के भावों ने बिगाड़ा शादियों का बजट

जयपुर.gold अब तक के रिकॉर्ड भावों के चलते सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। पिछले छह महीनों में सोने के भावों में 25 फीसदी बढ़ चुके हैं। जुलाई से अब तक प्रति दस ग्राम के भावों में दो हजार रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। उधर भावों के बढ़ने से ज्वैलर्स के माथे पर भी चिंता की लकीरे खिंचने लगी है। त्योहारी सीजन के बावजूद कारोबार मंदा पड़ा है।

ज्वैलरी व्यवसायियों का कहना है कि वर्तमान में लोग सोने की खरीदारी के बजाय पुराना सोना बेचने में रुचि दिखा रहे हैं। सोने के बढ़ते भावों ने शहर के कई परिवारों की शादियों का बजट भी बिगाड़ दिया है। वे या तो गहने कम करने में लगे हैं या फिर अन्य आइटमों में कटौती करने की सोचने लगे हैं।

डॉलर की कीमतों में गिरावट से निवेशकों में सोने में धन लगाने में रुचि बढ़ी है। इसके अलाना विश्व स्तर पर सोने के उत्पादन में भी मामूली गिरावट आई है। सोने के भाव बढ़ने का यही कारण है।
—संत कुमार खंडाका, ज्वैलर्स हल्दियों का रास्ता

वायदा व्यापार के कारण सोने के भाव बढ़ रहे हैं। तेल के भावों में बढ़ोतरी का भी सोने के भावों पर फर्क पड़ रहा है। भाव बढ़ने से कारोबार प्रभावित हो रहा है।
—रामेश्वर लाल गोयल, अध्यक्ष सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी

केस१

मालवीय नगर निवासी पुरुषोत्तम शर्मा की बेटी की शादी 24 जनवरी को है। उन्होंने शादी पास आने पर गहने खरीदने का मन बनाया। इस बीच भाव आसमान पर पहुंच चुके हैं। शर्मा कहते हैं, भाव कम होने का इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं है। शादी तक भाव नहीं गिरे तो वे कुछ गहने कम कर देंगे या अन्य चीजों में कटौती करेंगे।

केस२

मुरलीपुरा स्कीम निवासी चंद्रशेखर पुरोहित की बिटिया की शादी 19 जनवरी को है। उन्होंने सोने में तेजी का अंदाजा नहीं लगाया था। पुरोहित ने बताया, बिटिया को देने वाले गहनों के बारे में पता नहीं क्या-क्या सोचा था। भाव कम होने का इंतजार कर रहा हूं। दिसंबर में अगर गहने खरीद लेता तो अच्छा रहता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: