Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

भास्कर समूह की नई पत्रिका ‘शी’ का लोकार्पण

नई दिल्ली. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती अंबिका सोनी ने सोमवार को यहां अपने मंत्रालय में भास्कर समूह की नई पत्रिका ‘शी’ का लोकार्पण किया। श्रीमती सोनी ने इस अवसर पर कहा, ‘शी’ मैग्जीन एक परफेक्ट मिक्स है। इसमें महिलाओं की जिंदगी और रुचियों से जुड़े सभी विषयों को बेहतर तरीके से कवर किया गया है।

मैग्जीन निश्चित ही महिलाओं के बीच खास जगह बना लेगी। हेंडी साइज में होने के कारण महिलाएं इसे आसानी से पर्स में भी लेकर चल सकेंगी। इसका पेपर व प्रिटिंग भी काफी आकर्षक है। पत्रिका के लिए भास्कर समूह को शुभकामनाएं देते हुए श्रीमती सोनी ने उम्मीद जताई कि ‘शी’ महिलाओं के सामाजिक सरोकारों को भी उजागर करेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: