|
जालंधर. दो मासूम बच्चों की हत्या व बलात्कार के मामले में नामजद कुख्यात सीरियल बेबी किलर दरबारा सिंह को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज आईएस बाजवा ने सोमवार कठोरतम दंड देते हुए फांसी की सजा सुनाई।
दोषी को हाईकोर्ट में अपील करने के लिए कोर्ट ने 20 दिन का समय दिया है। दोषी करार दरबारा सिंह के खिलाफ दर्ज तीन अन्य मामलों का भी कोर्ट ने निपटारा किया जिसमें दरबारा सिंह को आरोपमुक्त करार दिया गया।