|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
समय दोपहर के लगभग 3.00 बजे, जगह गर्वनमेंट स्कूल सेक्टर-42 में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच गल्र्स अंडर-17 स्कूल नेशनल गेम्स का हॉकी का मैच। हरियाणा की टीम 1-0 से आगे। पर हरियाणा के कोच एसएस मान टीम की परफॉर्मेस से नाखुश।
हॉफ टाइम हुआ, कोच एसएस मान ने हॉकी स्टिक उठाई और 2-3 गल्र्स को जमा दी। कोच लड़कियों पर बरसे- सिर्फ 1 गोल किया, अब तक क्या सिखाया है? मान के इतना कहने के बाद इन कुड़ियों ने सेकंड हाफ में चक दे स्टाइल में 8 गोल ठोक डाले और छत्तीसगढ़ को 9-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। जी हां, शाहबाद के गुरुनानक प्रीतम गल्र्स स्कूल की यह गल्र्स ऐसी ट्रेंिनंग की आदी हैं।
यह वही स्कूल है, जिसने भारतीय महिला हॉकी को 10 से ज्यादा खिलाड़ी दिए हैं। हालांकि नियमों के मुताबिक गल्र्स को कोचिंग के दौरान मारा नहीं जा सकता, लेकिन इन खिलाड़ियों में जज्बा भरने के लिए कोच स्टिक के साथ ही डांट लगाते है। इस बारे में टीम के कोच और स्टिक से मार खाने वाली गल्र्स से बात की तो उनका कहना था कि जोश भरने के लिए यह जरूरी है।
सर ने हमें एक-दो स्टिक लगाई, लेकिन हमारे भले के लिए। उसके बाद हमारी टीम में जोश आ गया और जो सर चाह रहे थे हमने कर दिखाया। मैंने चार गोल दागे। -रानी
हमें पता है कि गल्र्स को मारना ठीक नहीं, लेकिन यह हमारे स्कूल की गल्र्स हैं और कई बार हल्का खेलने पर इस तरह डांट लगानी पड़ती है। मैं टीम से सौ फीसदी प्रदर्शन चाहता हूं। -कोच एसएस मान