|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.53वें नेशनल स्कूल गेम्स में सोमवार को विभिन्न मैचों में हॉकी के चार खिलाड़ी जख्मी हो गए। इन्हें अस्पताल तक ले जाने के लिए कहीं भी एंबुलेंस नहीं थी और न ही मौके पर फस्र्ट एड देने के लिए डॉक्टरों की कोई टीम। यहां तक कि फस्र्ट एड बॉक्स का भी बंदोबस्त नहीं था। इन खिलाड़ियों को अस्पतात तक ले जाने के लिए कहीं टीचर्स की गाड़ियां काम र्आई तो कहीं थ्री व्हीलर बुलाया गया।
मुंह पर चोट, 15 टांके लगे : सेक्टर-18 के स्टेडियम में आंध्रप्रदेश और चंडीगढ़ के बीच हॉकी मैच में आंध्रप्रदेश की रजिता के मुंह पर हॉकी लगी। वह दर्द से छटपटाती रही, लेकिन उसे फस्र्ट एड देना तो दूर अस्पताल तक ले जाने के लिए कोई बंदोबस्त नहीं था। किसी तरह एक गाड़ी अरेंज कर उसे जीएमएसएच-16 ले जाया गया जहां उसे15 टांके लगे।
ऑटो में पहुंचाया अस्पताल :
सेंट स्टीफंस स्कूल-45 में दिल्ली और कर्नाटक के बीच मैच में दिल्ली की प्रतीक्षा को भी माथे पर हॉकी लगी। टीचर राजदीप ने बताया कि मौके पर डॉक्टर और एम्बुलेंस के अभाव में वह खुद उसे ऑटो में जीएमसीएच-32 ले गईं और फिर ऑटो में वापस लेकर र्आई। प्रतीक्षा के माथे पर दो टांके लगाकर उसे वापस भेज दिया गया।
कोच ने पहुंचाया अस्पताल :
गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल सेक्टर-43 में हरियाणा और कर्नाटक के मैच में मॉडर्न स्पोर्ट्स स्कूल, रोहतक के सुनील के माथे पर दूसरी टीम के खिलाड़ी ने हॉकी दे मारी। माथे से देर तक खून बहता रहा, लेकिन उसे फस्र्ट एड नहीं मिली।
कोच जसपाल राणा ने बताया कि फस्र्ट एड किट, डॉक्टर और एम्बुलेंस के अभाव में उसे प्राइवेट गाड़ी में बैठाकर सेक्टर-42 के कंट्रोल रूम में ले गए क्योंकि शहर के रास्तों का उन्हें पता नहीं था। फिर एजूकेशन डिपार्टमेंट की गाड़ी में सुनील को सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया। वहां सुनील का सीटी स्कैन हुआ और उसे 8 टांके लगे। अभी तक सुनील अस्पताल में ही भर्ती है।
चौथी वारदात
शाम करीब 5 बजे : सेक्टर-18 के स्टेडियम में केरल और हैदराबाद के मैच में केरल की टीना के कान के पास हॉकी लगी। उसे भी किसी से गाड़ी मांगकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया। वहां उसे5 टांके लगाए गए।