|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ कैंसर और जेनेटिक डिस्ऑर्डर से होने वाली बीमारियों की नई मेडिसन तैयार करने की रिसर्च अब पीयू में होगी। पीयू ऐसा कोर्स शुरू करने वाली देश की पहली यूनिवर्सिटी होगी। ग्लोबल मार्केट की जरूरतों के हिसाब से अगले सेशन से पीयू ने यह नया कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है।
‘स्टेम सेल टिश्यू इंजीनियरिंग’ के नाम से शुरूहोने वाले इस कोर्स का पूरा खाका तैयार हो चुका है। सोमवार को हुई पीयू की फाइनेंस बोर्ड की मीटिंग में इस कोर्स को मंजूरी दे दी गई। यह कोर्स पीयू सेंट्रल गवर्नमेंट के मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर सेंटर फॉर न्यू इर्म्िजग एरिया के तहत शुरू कर रहा है।
नई मेडिसन के क्षेत्र में रिसर्च :
इस कोर्स के शुरू होने से पीयू में जेनेटिक डिस्ऑर्डर के अलावा दूसरी बीमारियों के लिए जरूरी नई मेडिसन के क्षेत्र में रिसर्च की जाएगी। इस दौरान नई मेडिसन बनाने के अलावा अभी तक बनी मेडिसन को कम लागत में ज्यादा इफेक्टिव बनाने पर भी काम होगा। इस कोर्स के बाद स्टूडेंट को मेडिसन बनाने वाली फैक्टरियों में रोजगार मिल सकता है। यदि वे चाहें तो उन्हें पीयू में रहकर ही इस क्षेत्र में आगे की रिसर्च का भी मौका मिलेगा।