Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

शहनाज के बेटे ने जान दी

पटना. ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन के बेटे समीर हुसैन (38) ने रविवार को यहां अपनी ससुराल में छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। मां का व्यवसाय संभालने के साथ ही वे एक रैप सिंगर भी थे। समीर के ससुर ने बताया कि करीब एक माह से ससुराल में ही रह रहे समीर कुछ दिनों से काफी तनाव में थे। रविवार शाम 5.30 बजे उसने एग्जीबिशन रोड स्थित मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी।

उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त समीर की पत्नी राबिया अपने मामा के पास धनबाद गई हुई थीं। समीर का राबिया से 1998 में निकाह हुआ था। उनकी एक ब"ाी है। राबिया वर्तमान में गर्भवती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: