Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

बेटी की हत्या के लिए भाई को दी सुपारी

जोधपुर. बेटी के अवैध संबंधों का कलंक धोने के लिए उसके खून से हाथ रंगने वाली मां ने अपने भाई को उसकी मौत की सुपारी दी थी। तारादेवी ने कहा कि भाई को दस हजार रुपए एडवांस दिए थे, मगर भाई और कातिल दोस्त इस बात से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने हकीकत का पता लगाने के लिए तीनों को चार दिन तक रिमांड पर लिया है।

सूरसागर थाना क्षेत्र के भानाला बेरा रामसागर गोलासनी में शनिवार अल सुबह हुई ललिता माली की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी मां तारादेवी, मामा मोहनलाल और मामा के दोस्त अजरुन टाक को दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया था। ललिता ने पति को छोड़ रखा था और अब वह ठेकेदार मांगीलाल मेघवाल से शादी करना चाहती थी।

तारादेवी बेटी की इस हरकत से नाराज थी, उसने अपने भाई मोहनलाल को उसकी हत्या के लिए राजी कर लिया। मोहनलाल ने अपने दोस्त अजरुन टाक के साथ मिल कर ललिता को नींद में सोते हुए ही मार डाला। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि तारादेवी ने मोहनलाल को बेटी की हत्या की सुपारी दी थी।

तारादेवी ने बताया कि उसने मोहनलाल को दस हजार रुपए एडवांस दिए थे, कुछ और रुपए हत्या के बाद देने का वादा किया था। उधर मोहनलाल इस बात से इनकार कर रहा है, वह कहता है कि उसने बहन से अन्य काम के लिए रुपए लिए थे। अजरुन को रुपए मिले ही नहीं इसलिए वह भी सुपारी से इनकार कर रहा है। बहरहाल, पुलिस ने सुपारी का पर्दाफाश करने के लिए तीनों को चार दिन के लिए रिमांड पर लिया है।

टोपी बरामद, खुखरी की कोशिश
ललिता के पलंग के पास ऊन की टोपी पड़ी थी जिसे पुलिस ने बरामद किया है। यह टोपी घर के किसी सदस्य की नहीं थी। इसी टोपी से मोहनलाल ने ललिता का मुंह दबाया था और अजरुन ने खुखरी से उस पर तीन गहरे वार किए थे। चौथा वार स्वयं मोहनलाल ने किया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त खुखरी बरामद करने का प्रयास कर रही है जिसे अजरुन ने कहीं छुपा दिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: