|
जोधपुर. महापौर डॉ. ओम कुमारी गहलोत ने कहा है कि विख्यात योग गुरु स्वामी रामदेव ने भारत को एक बार फिर योग के माध्यम से विश्व गुरु से विभूषित कराया है। उनका नागरिक अभिनंदन कर हम गौरव महसूस कर रहे हैं।
महापौर गहलोत शिकारगढ़ स्थित विक्टोरिया पार्क में सोमवार को योग गुरु स्वामी रामदेव के नागरिक अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित कर रही थीं। स्वामी अमृताराम महाराज ने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व सामाजिक नगरी के रूप में विख्यात सूर्यनगरी ने देश और दुनिया के संत व मनीषियों का अभिनंदन कर गौरव महसूस किया है।
देश और दुनिया को राह दिखाने वाले बाबा रामदेव का नागरिक अभिनंदन कर यह शहर गौरव महसूस करेगा । सेनाचार्य अचलानंद महाराज ने कहा कि कलियुग में भगवान कृष्ण और स्वामी दयानंद की प्राचीन योग पद्धति को घर -घर पहुंचा हार्ट, अस्थमा, शुगर व बीपी जैसे रोगों से बिना दवा के उपचार करने वाले बाबा रामदेव का नागरिक अभिनंदन करना सूर्यनगरी का सौभाग्य है।
हास्य कवि शैलेष लोढ़ा ने स्वामी रामदेव को दिए जाने वाले प्रशस्ति पत्र का वाचन करते हुए योग व योगीराज के प्रति अपनी भावनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्वामी रामदेव ने आदमी को आदमी से जोड़ने का काम किया।
यूं किया अभिनंदन
योग गुरु स्वामी रामदेव का कृष्ण कुमार पित्ती ने मारवाड़ की परंपरा के अनुकूल साफा पहनाया, शिव कुमार पित्ती ने श्रीफल भेंट किया । अरुण गुप्ता ने शाल ओढ़ाया। महापौर ओमकुमारी गहलोत, शैलेष लोढ़ा , राजेंद्रसिंह सोलंकी, मुंबई से आए किरीट भाई व दोनों संतो ने प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
संस्थाओं ने किया स्वागत
स्वामी रामदेव नागारिक अभिनंदन समिति जोधपुर के बैनर तले योग गुरु का वरिष्ठ समाजसेवी रावलचंद चोपड़ा, जेठमल लोहिया, घेवरचंद कानूंगो, दामोदर बंग, चंपालाल सालेचा, उप महापौर गनी फौजदार, भंवरलाल नायक, प्रमोद भार्गव, केएल माथुर, हस्तीमल सारस्वत, सईद अंसारी, सुनील परिहार, मनोज कानूंगो , महेंद्र पित्ती, जितेंद्र माहेश्वरी , किशोरसिंह , कंचन साोलंकी, विष्णु आबोटी, महेंद्र प्रताप चौधरी, रामेश्वर दाधीच, निर्मल भंडारी, सीआर भंसाली, अरुण जैसलमेरिया, ओमप्रकाश लोहिया, आशाराम धूत, आनंद मोदी, भंवरलाल चोपड़ा, पुखराज गुप्ता, अनिल कोठारी, महावीर लूनिया, भोपालचंद भंडारी, जीवन गांध , रमेश सिंघल, एसके शर्मा, उमेश लीला, प्रकाश जैन, हनुमानंिसंह खांगटा, अचलदास शारडा, एपी धूत, दिलीप मुंदड़ा, दिलीप अग्रवाल, एसआर मेहता,बाड़मेर के प्रकाश जोशी, पवन मेहता, सोहन सुराणा, मूली देवी, केएल गर्ग, हरीचंद मेहता, सुधीर मूंदड़ , सौभागसिंह, बाड़मेर से सवाई आर्य, सावरमल अग्रवाल, मदन सेन, चांदरतन मूथा, हरेंद्र गुप्ता, प्रभा भंडारी, चिमनसिंह मेहता, लजाशंकर, छिनाराम गुडिया, राजेश मेहता व अशोक बाहेती सहित अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छों से स्वामी रामदेव का स्वागत किया।
नन्ही गुड़िया ने दिखाए करतब
स्वामी रामदेव के नागरिक अभिनंदन के समय नन्ही बालिका अंकिता दास अधिकारी ने पुष्पहार से स्वागत किया। इसके बाद अंकिता ने चक्रासन, शीर्षासन, वृजपाल आसन आदि करतब दिखाए। स्वामी रामदेव ने इस बालिका को गोद में उठा लिया तथा स्नेह से हाथ फेरा।
बाबा की शाही शान
स्वामी रामदेव का पहले एयरपोर्ट पर सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। यहां से उन्हें शिकारगढ़ तक पुराने जमाने की फूलों से सजी खुली विंटेज कार में लाया गया। आगे ओइम के झंडे लगे दुपहिया वाहनों पर युवक बाबा रामदेव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसके बाद बैंडबाजे मधुर गीत गाते हुए चल रहे थे। फिर कारों केकाफिले में अनेक बाबा रामदेव के समर्थक जुलूस के रूप में चल रहे थे।