Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

भोर में बुलडोजर

जोधपुर.encroachment बाड़मेर की ओर जाने वाले हाइवे पर 150 फुट के दायरे में आई इमारतों और दुकानों पर सोमवार अल सुबह प्रशासन की गाज गिरी। रोड सीमा में आए करीब 150 भवनों को नेस्तनाबूद कर दिया गया। देखते ही देखते तीन मंजिले भवन मलबे में तब्दील हो गए और लोग बेबसी से अपना घर व व्यापार उजड़ते देखते रहे।

हाईकोर्ट के आदेशों की पालना और छह लेन प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस लवाजमे के साथ यह कार्रवाई शुरू की तो शाम तक नहीं रुकी। सात किलोमीटर तक सड़क किनारे कुछ दिखाई दे रहा था तो सिर्फ मकानों का मलबा और सामान समेटते व्यापारी व दुकानदार।नई सड़क के बाद यह पहला अवसर था जब किसी सड़क को चौड़ा करने के लिए सैकड़ों पक्के निर्माण तोड़े गए।

सोमवार को हाईकोर्ट के आदेश की पालना में नगर विकास न्यास ने डीपीएस स्कूल बाइपास चौराहे से खेमा का कुआं तक पहले दिन की कार्रवाई में 150 से ज्यादा पक्के निर्माण कार्यो को ध्वस्त किया। ये सभी निर्माण 150 फुट सड़क सीमा में आ रहे थे। मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 200 फुट दर्ज है। वरिष्ठ नगर नियोजक ने भी इस सड़क पर योजनाओं के मानचित्र 200 फुट छोड़कर स्वीकृत किए हैं।

अलसुबह 5 बजे शुरू हुई यह मुहिम सायं 7 बजे तक चली। अल्टीमेटम की अवधि गुजरने के बाद न्यास ने चिह्न्ति किए गए निर्माण कार्यो को सोमवार अलसुबह तक स्वेच्छा से हटा लेने की हिदायत दी थी। इस हिदायत का असर भी हुआ। दुकानदारों और भवन मालिकों ने सड़क सीमा में बनाई गई दुकानें, रेस्त्रां, वर्कशॉप व अन्य कॉमर्शियल परिसरों को स्वेच्छा से खाली ही नहीं किया, बल्कि खुद के हाथों से गिराना भी शुरू कर दिया।

न्यास सचिव कृष्ण कुणाल के नेतृत्व में अलसुबह नगर निगम व प्रशासन की पहले दिन की कार्रवाई मामूली विरोध के बाद संपन्न हो गई। मुहिम में सिटी मजिस्ट्रेट दुर्गेश बिस्सा, एएसपी सवाईसिंह गोदारा, आयुक्त बी.एल.मेहरा व श्यामसिंह राजपुरोहित समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यहां से हटे निर्माण
- डीपीएस स्कूल की पूर्व साइड पर लालाराम निवास की 8 दुकानें
- गुरुनानक कॉम्पलेक्स की 30 दुकानें
- वेटेरनरी हॉस्पिटल परिसर
- भंसाली भवन के बाहर बनी दुकानें, कारखाने, लकड़ी के कारखाने (टीनशेड लगाकर)
- शुभम फार्म हाउस के निकट मकान, दो कमरे, दीवार, दो दुकानें
- चौधरी कंट्रक्शन कंपनी व महादेव प्रॉपर्टी की 8 दुकानें
- पीएचईडी की बाउंड्री की आड़ में किया गया अतिक्रमण
- पनजी का बेरा की 30 दुकानें व 3 मकान
- लटियाल नर्सरी की दीवार
- पाल बालाजी मंदिर के समीप देवेंद्र धाम की दुकानें, गोदारा मार्केट की 8 दुकानें व 2 मकान।

हाईकोर्ट का हुक्म
12 वीं से पाल रोड बाइपास के मार्ग की चौड़ाई मास्टर प्लान के अनुरूप बहाल करने का आदेश
छह लेन सड़क बनाने के प्रोजेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने की जरूरत।

कार्रवाई
सड़क को चौड़ा करने के लिए सैकड़ों पक्के निर्माण कार्यो पर बुलडोजर चला, सरकारी इमारतें भी तोड़ीं।

असर
मार्ग पर बने शोरूम, दुकानें, पक्के मकान, रेस्टोरेंट, और अन्य वाणिज्यिक परिसर रातों रात हुए खाली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: