Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

हाईवे पर इंजीनियर समेत चार गिरफ्तार

उदयपुर. जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र से राजमार्ग पर 31 दिसंबर की रात ट्रक का तिरपाल काटकर लाखों रुपए कीमत के कपड़े की गांठें चुराने के मामले में पुलिस ने गोधरा (गुजरात) से बीएसएनएल के इंजीनियर सहित चार जनों को गिरफ्तार किया। इन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।

थानाधिकारी राजीव जोशी ने बताया कि दुर्गेश पुत्र ज्ञानचंद पदवानी गोधरा के बीएसएनएल में सेवारत है। साथ ही नसीरपुर निवासी शंकर पुत्र पारसिंह पटेल, बीएसएनएल टावर पर अस्थायी कर्मचारी पंचमहल जिले के कोटंबा निवासी राजेश पुत्र पेमाभाई पटेलिया, मिनी ट्रक चालक गोधरा निवासी रामसिंह पुत्र गेमसिंह राठौड़ को भी गिरफ्तार किया गया है। कुछ और अभियुक्तों की तलाश जारी है।

कैसे लगा सुराग
ऋषभदेव थाना प्रभारी ने गोधरा के पुलिस इंस्पेक्टर वाघेला एवं परिचित कपड़ा व्यवसायी से संपर्क किया। गुजरात पुलिस को उक्त कपड़ों की गाठों सहित मिनी ट्रक का सुराग मिल गया। इस आधार पर ऋषभदेव से इंस्पेक्टर ज्ञानचंद, एएसआई नसीर खान, हेडकांस्टेबल हरिराम, कांस्टेबल मुकेश व कासिमुल्ला के दल ने गोधरा में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और चुराया गया माल बरामद किया।

यह थी घटना
सूरत से कपड़ों की गांठों से भरा ट्रक रवाना होने के साथ ही आरोपी मिनी ट्रक में सवार हो ट्रक का पीछा करने लगे। शामलाजी के समीप जंगल के सूनसान इलाके में ट्रक चालक और खलासी ने शौच के लिए ट्रक रोकी तो अंधेरे का फायदा उठाकर अभियुक्तों ने गाड़ी रिवर्स में लेकर कपड़े की गांठों से भरी ट्रक के पास खड़ी कर दी।

दो जने ट्रक पर चढ़े व त्रिपाल काट कर माल अपनी गाड़ी में लाद दिया। वापस खलासी व ट्रक चालक के आने से पूर्व इन्होंने अपनी गाड़ी दूर कर दी। दो अभियुक्त ट्रक में ही छिप कर बैठे रहे।

इसके बाद ट्रक को रवाना कर खमनोर में सेमल निवासी ओमप्रकाश दर्जी, ऋषभदेव थाना क्षेत्र के कॉस्मिक ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप के समीप मयूर मिल के सामने ढाबे पर ट्रक खड़ा कर खाना खाकर वहीं सो गए। इधर पीछा करते हुए आरोपी यहां तक भी पहुंच गए। यहां पर भी कपड़ों की गांठे चुरा ली गई।

इस प्रकार कुल 98 गांठों में से 28 चुरा ली गई। यहीं से ट्रक में छिपे अभियुक्त मिनी ट्रक में सवार हो गोधरा चले गए। घटना के पांच दिन बाद कपड़ा व्यवसायी काठियावाड़ (गुजरात) निवासी अतुल खोखन (जैन) की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: