Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

युगल के बयान से छिड़ा विवाद

सीकर. प्रेमी युगल केबयान ने शहर में एक नए विवाद को जन्म दे दिया। मामला दो बालिगों के प्रेम से जुड़ा होने के कारण शहर में खासा चर्चा में रहा। चर्चाओं के मुताबिक युवक-युवती के कोर्ट में शादी कर लेने की बात भी सामने आई, लेकिन इन बातों की कोई पुष्टि नहीं हो सकी।

सोमवार शाम एक समाचार चैनल पर आई खबर और शहर में फैली चर्चा के अनुसार उद्यान निरीक्षक सूर्यप्रकाश शर्मा का पुत्र ब्रrानंद व डा. एसएल सोनी की पुत्री शिल्पा ने 2 दिसंबर को जयपुर में कोर्ट मैरिज कर ली थी और 14 दिसंबर को दोनों सीकर आ गए।

चर्चा है कि इस मामला को लेकर दोनों परिवारों में अंदरूनी खींचतान थी। बाद में मामला कोतवाली तक भी पहुंचा। कोतवाली में युवक-युवती के परिजनों व शहर के प्रबुद्ध लोगों ने दोनों को समझाकर एकबारगी मामला शांत करवा दिया।

समझाइश के दौरान यह तय हुआ था कि एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद युवती की विधिवत शादी कर दी जाएगी। साथ ही पढ़ाई के दौरान युवक का युवती से दूर रहना भी तय हुआ था। यह समझौता होने के बाद दोनों पक्ष मान गए।

इधर, युवक के परिजनों का कहना है कि युवती को 15 दिसंबर को उसके पिता के पास भेज दिया गया। जबकि युवती के परिजनों का कहना है कि युवती उनके यहां नहीं आई, बल्कि हास्टल चली गई। वह हास्टल में ही रहती थी। अब तक परिवार की सीमाओं में रहा यह मामला युवती द्वारा एक चैनल पर दिए गए उस बयान से चर्चा में आ गया, जिसमें उसने अपने पिता पर ही उसे परेशान करने का आरोप लगा दिया।

जबरन नहीं लाए
समाचार चैनल पर युवती का बयान आने के बाद युवक के पिता उद्यान निरीक्षक सूर्यप्रकाश शर्मा ने भास्कर को बताया कि उसके पुत्र ने दो दिसंबर को जयपुर में कोर्ट मैरिज कर ली थी। 14 दिसंबर को जब दोनों शादी करके घर आए तो उन्होंने युवती के पिता को भी बता दिया था और यह भी कहा था कि अपनी बेटी को समझा लें। युवती नहीं मानी।

बाद में इस मामले को लेकर लोगों ने समझाइश भी की। 15 दिसंबर को युवती पिता के पास चली गई। वे युवती को जबरन नहीं लाए थे। युवती ने अपने पिता के खिलाफ समाचार चैनल पर क्या बयान दिया। उन्हें मालूम नहीं है। चैनल वालों का उनके पास फोन जरुर आया था।

पिता हूं, दुश्मन नहीं
युवती के पिता डा. एसएल सोनी ने भास्कर को बताया कि उसकी बेटी की शादी के बारे में पता नहीं। उन्होंने शादी के कागजात भी नहीं देखे हैं। वह पिता है, कोई दुश्मन नहीं जो बेटी को परेशान करेंगे। उसने अगर शादी की है तो यह उसका भाग्य है। उसने यह गलत किया है। वह मेरे पास भी नहीं रहती। वह तो हास्टल में रहती है। उसके सभी आरोप गलत है। लड़का उसे गुमराह कर रहा है।

उसने शादी से पहले उसकी काबलियत भी नहीं देखी। वह एमबीबीएस कर रही है। 16 से परीक्षा है। ऐसे में वह क्या परीक्षा देगी। उन्होंने बताया कि प्रापर्टी ही मेरी दुश्मन है। लोग सोच रहे हैं कि पिता को बेटी की तरफ झुकना तो पड़ेगा ही लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। लड़के की प्रापर्टी पर नजर है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक यहां तक कहता फिरता है कि अब वह करोड़पति बन गया। जब बेटी बाप की नहीं हुई तो, अब उसका क्या है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: