|
नई दिल्ली. फिल्म के सेट पर आग लगने के मामले में जाली इंश्योरेंस के दावे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली को नोटिस जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने भंसाली से चार हफ्तों के भीतर नोटिस का जवाब मांगा है। पहले भी कुछेक बार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके भंसाली को सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली है।