Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

पटरी से उतरे मालगाड़ी के दस डिब्बे

नागपुर. महाराष्ट्र के गोंदिया में मंगलवार सुबह गुवाहाटी की एक मालगाड़ी के दस डिब्बे पटरी से उतर गए जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक नागपुर डिविजन के बोरतलाव और दरेकसा सेक्शनों के बीच दक्षिण-पूर्व रेलवे की एक मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए।

चावल से लदी इस मालगाड़ी के डिब्बों के पटरियों पर गिर जाने के कारण मुंबई-हावड़ा रूट के साथ ही नागपुर से दुर्ग की तरफ का रेल यातायात प्रभावित हुआ। कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है। इस घटना में किसी किस्म की जनहानि की सूचना नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: