Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

रिजवान केस : सीबीआई ने रिपोर्ट सौंपी

कोलकाता. रिजवानुर हत्याकांड के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट कोलकाता हाईकोर्ट को सौंप दी है।

रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 11 जनवरी की तारीख तय की है। इससे पहले सीबीआई ने अपनी सीलबंद रिपोर्ट जस्टिस दीपंकर दत्ता की अदालत में पेश की।

कई राजनीतिक पार्टियों और मृतक रिजवान के भाई रुकबानुर रहमान ने इस रिपोर्ट की एक कॉपी पाने के लिए याचिका भी दायर की है। कोर्ट ने कहा कि पार्टियों को रिपोर्टसौंपे जाने का फैसला शुक्रवार को लिया जाएगा।

गौरतलब है कि व्यवसायी अशोक तोड़ी की बेटी प्रियंका तोड़ी से शादी के एक महीने बाद पिछले साल 17 सितंबर को कंप्यूटर ग्राफिक टीचर रिजवान का शव पटरी पर पड़ा मिला था। इस मामले में कोलकाता में भारी प्रदर्शन हो चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: