Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

नूयी, सुनीता, लाहिड़ी रोल मॉडल : पीएम

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि विश्व स्तर पर दर्ज की गई उपलब्धियों के लिए भारतीय मूल की महिलाओं को देश सलाम करता है। प्रधानमंत्री ने यह बात 6वें प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान कही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं हमारी मिट्टी से नाता रखने वाली महिलाओं ने जो मिसालें कायम की हैं, उससे मैं बेहद खुश हूं। महिलाओं को उचित सम्मानजनक स्थान देना चाहिए क्योंकि इंदिरा नूयी, सुनीता विलियम्स, कल्पना चावला और झुम्पा लाहिड़ी हमारी रोल मॉडल के तौर पर उभरी हैं।

गौरतलब है कि नूयी अमेरिकी कंपनी पेप्सीको की सीईओ हैं और विलियम्स ने 195 दिन लगातार अंतरिक्ष में रहने का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, 2003 में कोलंबिया अंतरिक्ष यान दुर्घटना की शिकार हुईं कल्पना चावला ने अंतरिक्ष विज्ञान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इनके अलावा लाहिड़ी 2003 में पुलित्जर पुरस्कार जीत चुकी हैं।

प्रवासी दिवस समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय मूल के व्यक्तियों के लिए विश्व परामर्श परिषद बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत विकास फाउंडेशन का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: