Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

पति-पत्नी की गला काटकर हत्या

कांकेर. पत्नी से की छेड़खानी का बदला लेने आदिवासी बाहुल्य गांव गोवर्धन में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात दो हत्याएं हो गईं। आरोपी रैन सिंह मंडावी ने सोमवार रात अपने पड़ोसी जयसिंह मंडावी (55) और उसकी पत्नी राही बाई का धारदार चाकू से गला काट दिया। हत्या करने के बाद आरोपी गांव से फरार नहीं हुआ। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

गांव कांकेर से करीब 18 किमी दूर है। पुलिस हत्या से जुड़े सबूतों को हासिल करने में जुटी है। मूल रूप से नरहरपुर ब्लाक के गांव श्रीगुहान में रहने वाला मृतक जयसिंह करीब एक दशक पहले पत्नी के साथ गोवर्धन में आकर बस गया था। सोमवार की रात 3 बजे पति-पत्नी की हत्या के आरोपी रैन सिंह (37) ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस को बताया कि मृतक ने कुछ अरसे पहले उसकी पत्नी को पकड़कर छेड़ा था।

इसके बाद रैनसिंह के घर मल-मूत्र फेंका गया। रैन सिंह को इसके पीछे जयसिंह पर शक था। रैनसिंह बैल कोचियों के पास मजदूरी करके परिवार का लालनपालन करता था। बीती रात मृतक और उसकी पत्नी ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। परेशान करने की नीयत से उन्होंने रैनसिंह के घर का दरवाजा खटखटाया। रोज-रोज होने वाली प्रताड़ना से परेशान रैन सिंह ने रात 3 बजे जयसिंह को दबोचकर पास में रखी छुरी से उसका गला रेत दिया।

पत्नी ने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन जयसिंह ने पीछा कर उसे भी पकड़ लिया और गले पर छुरी से वारकर दिया। रैनसिंह को यह भान नहीं है कि उसने कितने वार किए। जब वह घटनास्थल से हटा, पति-पत्नी तड़प रहे थे। थाना प्रभारी एलेक्जेंडर किरो ने बताया मौके से वह चाकू जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम कर लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: