HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

प्रमुख सचिव विधि शर्मा हाईकोर्ट जज बनाए गए

रायपुर. राज्य के विधि विभाग के प्रमुख सचिव टीपी शर्मा को बिलासपुर हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। वे पहले अफसर हैं जिन्हें सचिव के पद से हाईकोर्ट में भेजा जा रहा है। श्री शर्मा शुक्रवार को दोपहर 2.15 बजे शपथ लेंगे। राज्यपाल के निर्देश पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस उन्हें शपथ दिलाएंगे। श्री शर्मा को हाईकोर्ट जज बनाने का फैसला पहले ही हो गया था।

केंद्रीय विधि मंत्रालय ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी की और राष्ट्रपति ने वारंट पर साइन कर उसे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजा। राज्य शासन को शाम को ही इसकी सूचना मिली। उनके जाने के साथ ही राज्य में नए विधि सचिव की नियुक्ति होगी। इसके लिए हाईकोर्ट द्वारा नामित सीनियर डीजे को इस पद पर नियुक्त किया जाएगा।श्री शर्मा भी 28 सितंबर 2004 को जब विधि विभाग के सचिव बनाए गए तब अंबिकापुर में डीजे थे। उन्होंने जीसी वाजपेयी का स्थान लिया था। श्री शर्मा 1978 से न्यायिक सेवा में हैं।

हाईकोर्ट के सातवें जज

श्री शर्मा बिलासपुर हाईकोर्ट के सातवें जज होंगे। फिलहाल छह जज पदस्थ हैं। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने बिलासपुर हाईकोर्ट में 10 पद और मंजूर किए हैं। पूर्व में आठ पद स्वीकृत थे। इस तरह कुल 18 स्वीकृत पदों के विरुद्घ सात जज हो जाएंगे। हाईकोर्ट में कार्यवाहक चीफ जस्टिस जगदीश भल्ला, एलसी भादू, धीरेंद्र मिश्रा, सुनील सिन्हा, सतीश अग्निहोत्री और दिलीप राव साहेब देशमुख पदस्थ हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: