bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

करना पड़ेगा अभी और इंतजार

भोपाल. राजधानी के बाहरी क्षेत्रों में बसी सौ से अधिक कालोनियों के रहवासियों को ब्राडबैंड इंटरनेट के लिए अभी कुछ माह और इंतजार करना पड़ेगा। इन दिनों 18 कालोनियों में केबल बिछाने का काम जारी है और 98 अन्य कालोनियों में यह जल्द शुरू होने वाला है।

बीएसएनएल ने ब्राडबैंड इंटरनेट के लिए हाल में नई योजना शुरू की है। 999 रुपए में 256 केबीपीएस गति वाले इंटरनेट के साथ कालिंग भी मुफ्त दी जा रही है। कंपनी ने राजधानी के आसपास के छोटे नगरों में भी ब्राडबैंड कनेक्शन देना शुरू कर दिया है, लेकिन राजधानी के भीतर ही कई कालोनियां ऐसी हैं, जहां यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। कटारा हिल्स में रहने वाले बृजेंद्र पंडित के अनुसार वे पिछले दो साल से कालोनी में ब्राडबैंड इंटरनेट सुविधा के लिए बीएसएनएल कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक यहां केबल बिछाने का काम शुरू नहीं हुआ। खास बात यह है कि कटारा हिल्स सहित कई अन्य कालोनियों के सैकड़ों लोगों ने बीएसएनएल से कनेक्शन लेने का वादा किया है।

काम तेजी से जारी
एक साल में 41 नई कालोनियों में ब्राडबैंड के लिए केबल बिछाने का काम पूरा हो गया। इसी के साथ अब राजधानी की 140 कालोनियों में ब्राडबैंड की सुविधा उपलब्ध है। 18 कालोनियों में केबल बिछाने का काम चल रहा है। 98 कालोनियों में काम जल्द शुरू होगा। कंपनी के महाप्रबंधक महेश शुक्ला के अनुसार बारिश से पहले सभी दूरस्थ इलाकों में केबल बिछाने का काम पूरा होगा और इसी के साथ शहर के हर कोने में मांग पर ब्राडबैंड उपलब्ध होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: