HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

शुरू हुआ नो व्हीकल जोन का काम

भोपाल. शहर के पाश इलाके अरेरा कालोनी स्थित दस नंबर के नेहरू मार्केट को 'नो व्हीकल जोन' बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। न्यू मार्केट के बाद यह राजधानी का दूसरा 'नो व्हीकल जोन' होगा।

करीब एक महीने पहले नगर निगम ने न्यू मार्केट को 'नो व्हीकल जोन' बनाया था। उसके काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इसे देखते हुए दस नंबर मार्केट में भी यह व्यवस्था लागू करने पर विचार हुआ। यहां के व्यापारियों से चर्चा के बाद इस दिशा में कदम उठाया गया है।

मार्केट के बाहर वाहनों को रोकने के लिए बेरीकेड्स लगाए जाएंगे। इसके लिए यहां खुदाई चालू हो गई है। अगले कुछ दिनों में यहां बेरीकेड्स लगा दिए जाएंगे।

क्या है योजना:

नगर निगम ने फिलहाल दस नंबर मार्केट के लिए जो योजना तैयार की है, उसके मुताबिक इसके अंदरूनी हिस्से में पार्किग बंद की जाएगी। इसके लिए मार्केट के अंदर जाने वाले चारों रास्तों पर बैरीकेड्स लगाए जाएंगे। बाजार में सामने के हिस्से में तीन और पीछे चक्की के पास अंदर आने का एक रास्ता है। सामने के हिस्से में स्थित मजदूरों के बैठने के लिए बने शेड को पीेछे खिसकाया जाएगा।

उस हिस्से में पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। ओल्ड कैंपियन से 11 नंबर जाने वाली सड़क पर दो पहिया वाहनों के लिए एक कतार में पार्किग की व्यवस्था होगी। चार पहिया वाहनों के लिए बिट्टन मार्केट से दस नंबर जाने वाली सड़क के बरई ओर बनाई गई पार्किग में जगह होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: