HomeNewsMetrosIndore Indore

एबीवीपी के छात्रों ने प्रिंसिपल को पीटा

उज्जैन. बुधवार को एक छात्र संगठन के नेताओं ने एक बार फिर श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली को शर्मसार किया। नकल करने से रोकने पर नाराज छात्र नेताओं ने ऋषिनगर स्थित प्राइवेट कॉलेज में तोड़फोड़ कर प्रिंसिपल प्रो. आशीष मेहता को पीटा।

आरोपियों ने प्रो. सभरवाल कांड का जिक्र करते हुए धमकी दी कि नकल कराने में सहयोग नहीं किया तो सार्वजनिक रूप से पिटाई की जाएगी। आरोपी एबीवीपी के पूर्व पदाधिकारी हैं। दोनों को रात करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ पदाधिकारियों ने आरोपियों का एबीवीपी से नाता होने से इनकार किया है।

घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। महाराजा कॉलेज में बीबीए और बीसीए सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। क्लास में राउंड लगाने के बाद ऑफिस में बैठे प्रो. मेहता पर अचानक कुछ युवकों ने हमला कर दिया। उन्होंने यह कहते हुए मारपीट की कि कितनी बार समझाया फिर भी हमारे लड़कों को नकल क्यों नहीं करने दी।

नीलगंगा टीआई के. के. उपाध्याय के मुताबिक आरोपी भानु भदौरिया, विक्की खत्री व अन्य पर अनाधिकृत प्रवेश, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। भदौरिया व खत्री एबीवीपी के नेता हैं।

विक्रम व विव्श्रामित्र अवॉर्ड से सम्मानित भी हैं प्रोफेसर
पिं्रसिपल प्रो. मेहता मलखंभ के उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं। प्रदेश सरकार प्रो. मेहता को विक्रम अवॉर्ड से नवाज चुकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: