HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

कैटवाक कराया फिर किया सिलेक्ट

ग्वालियर. c माहौल में गूंजती हुई फास्ट म्यूजिक बीट्स और उस पर कैटवाक करते हुए युवक-युवतियां। कोई पूरे कान्फिडेंस के साथ आगे बढ़ रहा था तो किसी के चेहरे पर थोड़ी घबराहट थी। यह दृश्य दिखाई पड़ रहा था होटल सनबीम में बुधवार को हुए आडिशन के दौरान।

जेडी इंस्टीटयूट और संस्कार ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित माडलिंग वर्कशॉप के लिए हुए आडिशन में शामिल होने के लिए ग्वालियर के यंगस्टर्स में काफी उत्साह दिखाई पड़ रहा था। वह ग्यारह बजे से ही आडिशन देने के लिए तैयार दिखाई दे रहे थे। आडिशन में बाजी मारने के लिए युवा पूरी तैयारी के साथ आए थे। माडर्न ड्रेसेस में सजे-धजे इन युवाओं को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वह सचमुच कोई पेशेवर माडल हों।

आडिशन के दौरान प्रसिद्ध कोरियाग्राफर कौशिक घोष द्वारा युवक-युवतियों का सिलेक्शन करने के लिए कैटवाक करवाया गया। कैटवाक के दौरान उन्होंने युवाओं का आत्मविश्वास, वाकिंग स्टाइल और माडल बनने की क्षमताओं का आकलन किया। म्यूजिक पर कैटवाक कर रहे इन युवाओं में कुछ ऐसे थे, जो पहली नजर में देखने पर ही माडलिंग के लिए ठीकठाक जान पड़ रहे थे तो कुछ को देखकर गाइडेंस की जरूरत महसूस हो रही थी।

शाम तक चले इस आडिशन में लगभग 140 युवक-युवतियां शामिल हुए, जिनमें से 60-65 का सिलेक्शन माडलिंग वर्कशॉप के लिए किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध माडल पीयूष वालिया भी मौजूद थे। आडिशन में अतिथियों के रूप में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, जेडी इंस्टीट्यूट के संचालक राजकुमार गुप्ता, राजेंद्र पाल आदि मौजूद थे।

शाम को हुई वर्कशॉप
शाम के समय सिलेक्टेड युवाओं के लिए वर्कशॉप लगाई गई। वर्कशॉप में इन युवाओं को बताया कि किस तरह वह सफल माडल बन सकते हैं। उन्हें किसी तरह की तैयारी करनी पड़ेगी और अपनी पर्सनालिटी में क्या-क्या चेंजिंग लानी पड़ेगी।

आज भी होगा सिलेक्शन
जो युवक-युवतियां बुधवार को आडिशन नहीं दे पाए हैं, वह गुरुवार को भी दोपहर 12 बजे होटल सनबीम में होने वाले आडिशन में भाग ले सकेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: