HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

ग्वालियर में पारा चढ़ा

ग्वालियर. श्रीनगर में बुधवार को हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। इससे यहां के तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे सर्दी से कुछ हद तक राहत मिली। साइक्लोनिक सकरुलेशन के चलते अगले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी-पश्चिमी भागों में कई स्थानों पर बारिश और मेघगर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम में तेजी से हुए बदलाव के कारण प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ग्वालियर के तापमान में भी उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा जो सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दक्षिण-पश्चिमी हवा चलने से मौसम की यह स्थिति बनी है जिसके आगामी 24 घंटे तक बनी रहने की संभावना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: