HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

अब रफ्तार पकड़ेंगे निर्माण कार्य!

अजमेर. शहर को सुंदर बनाने के कामों की रफ्तार अब बढ़ सकती है। स्वायत्त शासन सचिव डॉ. मंजीतसिंह ने अफसरों को निर्माण कार्य 15 जनवरी तक पूरे करने के निर्देश दिए हैं। यूआइटी के सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर नवीन महाजन ने सिंह को 26 जनवरी के मद्देनजर कराए जा रहे निर्माण कार्र्यो की जानकारी दी।

सिंह ने कहा कि डिवाइडरों के किनारों से मिट्टी हटाने, आवारा पशुओं की धरपकड़ और प्रमुख सड़कों के बीच कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लाइट लगाने के काम दस दिन में पूरे हो जाने चाहिए। डॉ. सिंह ने शहर को प्लास्टिक की थैलियों से मुक्त करने के लिए भी कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने झील संरक्षण पेयजल योजना और सीवरेज के कामों की प्रगति की जानकारी भी ली। आरयूआइडीपी के एसइ ने बताया कि जून में कुछ हिस्सों में सीवरेज कनेक्शन के काम शुरू हो जाएंगे।

दस दिन में हटेंगे अवैध पोस्टर

अवैध रूप से लगे पोस्टर दस दिनों में हटा दिए जाएं। इसके बाद भी नहीं मानने वालों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई हो। यह निर्देश बुधवार को स्वायत्त शासन सचिव डॉ. मंजीतसिंह ने नगर परिषद के सीइओ अंबरीश कुमार को निर्देश दिए।

बीस तक रिपोर्ट तलब

प्रभारी मंत्री कनकमल कटारा ने प्रशासन से 20 तारीख तक कार्य पूरे कर सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में कटारा ने कहा, जनसुनवाई के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे इसके पुख्ता प्रबंध करने होंगे। जनता से जुड़े लंबित मामलों को 15 जनवरी से पूर्व निस्तारित कर लंबित प्रकरणों की संख्या कम करनी होगी।

संभागीय आयुक्त दीपक उप्रेती ने बताया कि मुख्यमंत्री के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम उनसे मिलने वाले समय व स्थान की दूरी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम तय किए जाएंगे। कलेक्टर नवीन महाजन ने बताया कि दो दिन कार्य बाधित हुआ था, बुधवार से पुन: कार्य स्पीड से शुरू हो गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: