HomeNewsNational National

जम्मू-कश्मीर में सात जवानों समेत 15 मरे

नई दिल्ली/ श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बुधवार को हुए हिमस्खलन में सेना के सात जवानों समेत 15 लोगों के मरने की आशंका है। सेना के प्रवक्ता एके माथुर ने बताया कि बारामूला जिले में हुए भारी हिमस्खलन में दबने के बाद सेना के एक जेसीओ समेत सात जवान और आठ असैन्य कुली लापता हैं।

उन्होंने कहा कि लापता कुलियों और जवानों की तलाश की जा रही है, लेकिन फिलहाल कोई शव बरामद नहीं हो सका है। सेना ने आठ कुलियों के परिजनों को पचास-पचास हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

अगर ये कुली जिंदा बच जाते हैं, तब भी मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। हालांकि पुलिस के अनुसार दो शव बरामद किए जा चुके हैं और अन्य की तलाश की जा रही है। इससे पहले मंगलवार रात कुपवाड़ा जिले में हुए हिमस्खलन में दबने से सेना के दो जवानों की मौत हो गई। उनके शव बुधवार सुबह बरामद किए गए।

बर्फबारी से ठंडक :

कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इन राज्यों के निचले इलाकों में बारिश भी हुई है।

पंजाब व हरियाणा में बारिश :

मंगलवार रात से पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों और चंडीगढ़ में हो रही बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है।

दिल्ली, राजस्थान में पारा चढ़ा :

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान इस महीने पहली बार 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। राजस्थान में भी पारा ऊपर चढ़ने से शीतलहर का प्रकोप कम हुआ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: