News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. पीजीआई के एडवांस आई सेंटर के ७ ऑपरेशन थियेटर्स में से 3 दो हफ्ते से बंद हैं। इससे मरीजों और डॉक्टर्स को मुश्किल हो रही है। ऑपरेशन देरी से चल रहे हैं और डॉक्टर्स को देर रात तक ऑपरेशन करने पड़ रहे हैं। इस सेंटर में रोज 100 से अधिक ऑपरेशन होते हैं। करीब 10 करोड़ से बने इस सेंटर को तैयार हुए अभी दो साल भी नहीं हुए हैं।
चौथी मंजिल पर 5 ओटी हैं। इसके लिए सात टेबल्स हैं, पर 3 ओटी में लगी टाइलें जो ऑपरेशन के दौरान करंट से बचाव करती हैं, टूट गई हैं। इनकी रिपेयर के लिए इन ओटी को बंद किया गया है। दो ओटी में 3 टेबलों पर ही काम चल रहा है। ओटी के इतने दिन बंद होने के बावजूद इसकी रिपेयर शुरू नहीं हुई। इन 5 ओटीज में पहले रोज ऑपरेशन होते थे। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास यह सूचना है और काम किया जा रहा है, पर पीजीआई प्रवक्ता ने इस मामले को दबाने के लिए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
कब क्या हुआ
>> मार्च 2006 में तत्कालीन वाइस प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया भैरों सिंह शेखावत ने इसका उद्घाटन किया। >> सितंबर 2006 में ओपीडी और एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक शिफ्ट हुए। >> सितंबर 2007 में वार्ड शिफ्ट किए गए। यह सेंटर पूरा सेंटरलाइज्ड एसी है।
इंफेक्शन फैलने का डर बूंदाबादी से नेहरू ब्लॉक की इमरजेंसी के फस्र्ट फ्लोर पर कई जगह लीकेज हो गई है। वार्ड-1 और 2 में तो बाल्टियां रखकर पानी फैलने से रोका जा रहा है। कोरिडोर में भी कई जगह पानी है। इससे इंफेक्शन फैलने का डर भी है।