HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

लावारिस बच्ची को पुलिस से मिला प्यार

मोहाली. गुरुद्वारा सिंह शहीदां से सोमवार को मिली लावारिस बच्ची को सिविल अस्पताल में पुलिस का प्यार मिल रहा है। इस बच्ची की देखरेख वुमेन सैल की एक महिला पुलिसकर्मी कर रही है। बुधवार दोपहर स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला बच्ची को देखने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने महिला पुलिसकर्मी द्वारा की जा रही बच्ची की देखरेख पर संतोष जताया।

एक मां ने छोड़ा, अनेक ने दिया आंचल: लावारिस बच्ची की देखरेख में पुलिस के अलावा सिविल अस्पताल के फीमेल वार्ड में दाखिल हर जच्च एवं उनके परिजन भी लगे हुए हैं। यहां दाखिल जिन महिलाओं की डिलिवरी हो चुकी है, वे अपने बच्चों के साथ-साथ इस बच्ची को भी दूध पिलाती हैं। इसके अलावा यहां दाखिल अन्य महिलाएं भी बच्ची को दुलार करती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: